बहराइच ( पयागपुर ) lक्षेत्र के ग्राम शिवदहा में आयोजित पांच दिवसीय राम कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक रमेश भाई शुक्ला द्वारा शिव पार्वती विवाह के प्रसंग को बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया जिसको सुनकर श्रोता भाव विह्वल हो उठे। इस अवसर पर भव्य शिवबारात गाजे बाजे के साथ निकली जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।कथा का आयोजन ग्राम शिवदहा में प्रसिद्ध पैथालॉजिस्ट डॉ जी सिंह के गोशाला परिसर में हो रहा है।10 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित पांच दिवसीय राम कथा में प्रथम दिवस कथा वाचक रमेश भाई शुक्ला द्वारा शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया।कथावाचक शुक्ल ने गोस्वामी तुलसी दास रचित राम चरित मानस के मंगलाचरण श्लोक भवानी शंकरौ बंदे श्रद्धा विश्वास रूपिनो”प्रस्तुत करते हुए कहा कि जीवन में या साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए केवल ज्ञान या कर्म ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि हृदय में श्रद्धा (माता पार्वती) और विश्वास (भगवान शिव) का होना अनिवार्य है। इन दोनों के बिना भीतर बैठे ईश्वर को पाना असंभव है।उन्होने बताया शिव जी का प्रथम विवाह सती के साथ हुआ और सती को अपनी सात गलतियों के कारण भस्म होना पड़ा।इसके आगे हिमालय और मैना की पुत्री पार्वती और शिव के विवाह के प्रसंग का मार्मिक चित्रण किया गया।इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ पूरे शिवदहा ग्राम में शिव बारात निकाली गई जिसमें मुख्य आयोजक डॉ जी सिंह,पूर्व जिला उद्योग अधिकारी दारा सिंह,प्रवक्ता दिवाकर पाण्डेय,राम मूर्ति शुक्ल,हरीश शुक्ला सहित सैकड़ो ग्रामवासी बाराती बनकर बारात के साथ साथ चल रहे थे।