सगे भाई ही निकले बहन के कातिल, पुलिस ने दो सगे भाइयों को दबोचा 

Share
भदोही। थाना गोपीगंज पुलिस ने सगी बहन की गला दबाकर हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की सनसनीखेज घटना का अनावरण करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 18 वर्षीय युवक और दूसरा करीब 16 वर्षीय बाल अपचारी शामिल है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते 6 नवंबर को वादी तेरस बिंद पुत्र स्व.बिरजू बिंद निवासी ग्राम जखांव, थाना गोपीगंज द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई कि 4 नवंबर को उनकी पुत्री द्वारा किसी से मोबाइल पर बात करने को लेकर उनके पुत्रों से अपनी बहन से कहासुनी हुई, जिसके बाद आवेश में आकर दोनों भाइयों ने अपनी बहन का गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घटना को फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपीगंज पर धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने व साक्ष्य संकलन के आधार पर स्थानीय थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को सूरज बिंद पुत्र तेरस बिंद व बाल अपचारी निवासी ग्राम जखांव, थाना गोपीगंज को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 4 नवंबर को उनकी बहन एक लड़के से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से क्षुब्ध होकर और आवेश में आकर उन दोनों ने मिलकर बहन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के माता-पिता द्वारा भी दोनों की संलिप्तता की बात स्वीकार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *