नहटौर। ढकौली निवासी वरिष्ठ पत्रकार महकार सिंह तोमर के पुत्र हर्ष प्रेमदेव का उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (यूपीएसआई) पद पर चयन होने पर शुक्रवार को उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हर्ष को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में हर्ष कार्यक्रम स्थल पहुंचे।उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती में चयनित होने के बाद नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। हर्ष प्रेमदेव की इस उपलब्धि को परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भी सराहा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा। हर्ष की सफलता पर पत्रकारों, पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शुभकामनाएं देने वालों में पत्रकार आकाश तोमर, नीरज भारद्वाज, देवेंद्र चौधरी, कुलवीर चौधरी, ऋषभ जैन, भूपेंद्र तोमर, आबिद अंसारी, मोहित शर्मा, सोनी शर्मा, अमरकांत शर्मा, फैजान अंसारी, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलजीत सिंह, एसआई अशोक मलिक, संयम यादव, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. भानू प्रताप सिंह, डॉ. शुभम चिकारा और डॉ. शान, किसान नेता लोकेंद्र डोडवाल, विकास चौधरी, कुलवीर चौधरी आदि शामिल रहे।