अधिवक्ताओं के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा वेलफेयर ट्रस्ट

Share

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह शनिवार को डीबीए सचिवालय में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह ने की, जबकि संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने किया।कार्यक्रम में ट्रस्ट के संचालक मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना, उनके कल्याण के लिए सार्थक प्रयास करना और जरूरतमंद अधिवक्ताओं को सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता, आपसी एकजुटता और समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र वितरण केवल सदस्यता का औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि ट्रस्ट के प्रति सदस्यों के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। सभी अधिवक्ताओं को ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, रमेश चंद्र सिंह, सुरेश कुशवाहा, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव, संतोष यादव, पंकज कुमार यादव, रविशंकर, राजेंद्र कुमार यादव, चतुर्भुज शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *