सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपावली मिलन का पावन पर्व मनाया गया

Share
नगीना । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामलीलाबाग में धनतेरस एवं दीपावली मिलन का पावन पर्व अत्यंत भव्य, हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष सांस्कृतिक एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धनतेरस एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा  सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना की गई, जिसमें सभी आचार्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग और श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा धनतेरस और प्रकाश पर्व दीपावली के सांस्कृतिक महत्व, पर्यावरण अनुकूल दीपावली और भारतीय परंपराओं पर आधारित ओजस्वी विचार व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मानित पदाधिकारी एवं अतिथिगण प्रबंधक डॉ. संदीप शर्मा, अध्यक्ष  प्रदीप गर्ग, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. बालेश विश्नोई तथा  अनिल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteअतिथियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और जीवन में स्वच्छता, सद्भाव, ज्ञान के प्रकाश तथा सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली निर्माण और दीया मेकिंग प्रतियोगिता का भी सुंदर आयोजन किया गया, जिसमें भैया-बहनों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मनमोहक रंगोलियां सजाईं और सुंदर दीए बनाए।दीपावली के इस शुभ अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्यों और प्रधानाचार्य जी ने घर-परिवार से दूर समाज की सुरक्षा व सेवा में तत्पर पुलिस कर्मचारियों के बीच जाकर उन्हें मिठाई दी और दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशासन के लोगों को विश्वास दिलाया कि हम सब भी आप ही का परिवार हैं और इस पावन पर्व पर हम सब आपके साथ हैं।कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश सिंह ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों व जनसमूह का आभार व्यक्त किया तथा सभी को धनतेरस एवं दीपावली मिलन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *