गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। एस आई आर पर चर्चा की गई बैठक में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। मासिक बैठक में फातिमा ने कहा कि जो सरकार एस आई आर का काम शिक्षकों से काम करवा रही है यह ठीक नहीं है सरकार इसके लिए अलग से भर्ती निकाले और उन्हीं से काम करावे इस अवसर पर जय हिंद यादव, उमाशंकर कुशवाहा, रमाशंकर राजभर, रविन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, नितिश कुशवाहा, रामदरश यादव, कमलेश सिंह, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, बृजभान सिंह बघेल, रेयाज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।