बरवें गांव के किसानों को निःशुल्क मिले उन्नतशील गेहूं के बीज

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र की ओर से गुरुवार को जनजातीय उपयोजना (टीएसपी) के तहत बभनी ब्लॉक के बरवें गांव में कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को उन्नतशील गेहूं के बीज निःशुल्क वितरित किए गए। साथ ही उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजीव राव ने किसानों को गेहूं की उन्नत खेती के तरीके बताए। उन्होंने गुणवत्तायुक्त बीजों के चयन, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेती या बीज से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। वैज्ञानिकों की टीम उनकी समस्याओं के निराकरण में सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामजीत, इसरार अहमद अंसारी, रमेश यादव, कैलाश नाथ, उदय कुमार, ओंकारनाथ, कुंजल, दशरथ, देवरूप, सोनामती, राजकुमारी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *