फिरोजाबाद। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी चैंपियनशिप में सेंट जोंस कॉलेज आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में सेंट जोंस कॉलेज आगरा ने बीएसए कॉलेज मथुरा को हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, बीएसए कॉलेज मथुरा की टीम उपविजेता रही।दाऊ दयाल शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की करीब 15 महिला टीमों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. जगदीश यादव और प्रो. रेनू वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रतियोगिता में छलेसर कैंपस आगरा, बीएसए कॉलेज मथुरा, सेंट जोंस कॉलेज आगरा, एमजीपीजी कॉलेज फिरोजाबाद, बीडीएम कॉलेज शिकोहाबाद, केआरसी कॉलेज मैनपुरी, दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज फिरोजाबाद और नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव सहित विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मुकाबलों में टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। सेमीफाइनल मुकाबले में बीएसए कॉलेज मथुरा ने नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteवहीं, सेंट जोंस कॉलेज आगरा की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।फाइनल मुकाबले में सेंट जोंस कॉलेज आगरा और बीएसए कॉलेज मथुरा की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। इसमें सेंट जोंस कॉलेज आगरा ने बाजी मारते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके बाद अतिथियों ने विजेता टीम को आगरा विश्वविद्यालय की ओर से प्राप्त कबड्डी चैंपियनशिप शील्ड प्रदान की। उपविजेता सहित अन्य प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र, पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।चैंपियनशिप की संरक्षिका प्रो. रेनू वर्मा, संयोजिका संध्या चतुर्वेदी और सह-संयोजक संजय उपाध्याय रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका भावना, विजयपाल और डॉ. सुखबीर सिंह ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नूतन राजपाल ने किया।टीम मैनेजर के रूप में डॉ. सिंधुजा चौहान, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. विनोद, डॉ. सोनू ठाकुर, डॉ. अनिल यादव, डॉ. नेमा, डॉ. ममता भारद्वाज, डॉ. सविता और अरविंद कुमार ने सहयोग किया।इस अवसर पर प्रो. विनीता यादव, प्रो. विनीता गुप्ता, डॉ. सरिता रानी, डॉ. अंजू गोयल, डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. माधवी सिंह, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. शमा बी, विकास वार्ष्णेय और विनीता सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।