भाजपा ने नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों के साथ की पहली बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर

Share

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय छावनी लाइन में गुरुवार को नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के नवनियुक्त प्रभारियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक स्वरूप पारिवारिक आत्मीयता, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय भावना पर आधारित है। संगठन जनचेतना को जागृत करने के साथ राष्ट्र एवं समाजहित के प्रति लोगों को निरंतर प्रेरित करने का कार्य करता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।इस दौरान जखनियां विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी, सैदपुर के विनय मौर्य, गाजीपुर सदर के पीयूष वर्धन सिंह, जंगीपुर के बृजेश सिंह, जहूराबाद के अश्वनी त्रिपाठी, मुहम्मदाबाद के उदय प्रताप सिंह तथा जमानियां के परमानंद का जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला महामंत्री सुमित तिवारी, अवधेश राजभर, गर्वजीत सिंह, दुर्गेश चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *