ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध आतिशबाजी/विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जखौरा पुलिस द्वारा राजघाट तिराहा,थाना जखौरा के पास चैकिंग के दौरान एक स्कार्पियो कार नं0 UP94 AH6087 से अभियुक्तगण 1. सत्यम जैन पुत्र संदीप जैन उम्र करीब 26 वर्ष निवासी नई बस्ती गांधीनगर थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर 2. अरविन्द जैन पुत्र विनोद कुमार जैन उम्र 38 वर्ष निवासी नई बस्ती गांधीनगर थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर के कब्जे से तीन कार्टून व 02 प्लास्टिक की बोरी में विभिन्न प्रकार के अवैध आतिशबाजी/विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया एवं उक्त कार को सीज करते हुये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा बरामदगी के आधार पर थाना जखौरा पर मु0अ0सं0 270/26 धारा 5/9 b(1)(b) विस्फोटक अधिनियम 1884 में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1.सत्यम जैन पुत्र संदीप जैन उम्र करीब 26 वर्ष निवासी नई बस्ती गांधीनगर थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
2.अरविन्द जैन पुत्र विनोद कुमार जैन उम्र 38 वर्ष निवासी नई बस्ती गांधीनगर थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
बरामदी का विवरणः
*1-एक अदद स्कार्पियो UP94 AH6087
*2- 1 पैकेट मे करीब 80 पटाखे कुल पैकेट 200 , पहले कार्टून मे चोरसा क्रेक्सी पटाखा 123 पैकेट प्रत्येक मे 14 पटाखा, 10पैकेट हिनाफुलझरी प्रत्येक पैकेट मे 10 डिब्बी, बटरफ्लाई पटाखा 05 डिब्बा, चकर घिन्नी 10 डिब्बी ,स्पेशल चकर घिन्नी 48 डिब्बा, शद्दाम पटाखा 10 डिब्बी ,जी बूमबा पटाखा 06 डिब्बा, लैला मजनू आनार 08 डिब्बी , सुतली बम पटाखा 08 डिब्बी, स्टार डीलेक्स पटाखा 10 डिब्बी , 12 स्टार लेमन 04 डिब्बी , रोल केप्स 10 डिब्बी ,महताब 10 डिब्बी, हेलीकाप्टर पटाखा 10 डिब्बी, स्काई शॉट पटाखा 03 डिब्बी व दूसरे कार्टून मे फुलझरी 50 डिब्बा तथा तीसरे कार्टून मे लरी पटाखा 08 डिब्बा, लैपर्ड पटाखा 31 डिब्बा , सांप टिक्की 01 डिब्बा, आनार 29 पैकेट, देरका पटाखा 10 पैकेट, सुतली बम 08 पैकेट ।*
*3- कार के डैश बोर्ड से आतिशबाजी विक्री के 500 रु0 के 118 नोट 59000 रु0 , 100 रु0 के 143 नोट 14300 रु0 , 200 के 53 नोट 10600 रु0, 50 रु0 के 02 नोट 100 रु0 कुल 84000 रुपये बरामद होना ।
(कुल अनुमानित कीमत 17 लाख रूपये )
गिरफ्तारी का दिनांकः 04.11.2026
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः
1. प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार थाना जखौरा जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे