श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भव्य गंगा उत्सव

Share
ललितपुर। पतित पावनी माँ गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ के अवसर पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में सुमेरा तालाब पर भव्य गंगा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया l तालाब परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीपों की रोशनी और भक्ति संगीत के बीच माँ गंगा की आराधना कर नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ गंगा पूजन, दीपदान एवं भव्य आरती से हुआ। इस दौरान बटुकों द्वारा श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं कलावा बांधकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कथावाचक पं जगदीश पाठक ने गंगा कथा के माध्यम से मां गंगा की महिमा, भारतीय संस्कृति में नदियों के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व तथा जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में सुरेंद्र झां एवं शिवानी झां ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette श्रद्धालु भजनों की धुन पर भावविभोर नजर आए और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। गंगा उत्सव के माध्यम से आमजन को नदियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, नदियों में कूड़ा-कचरा एवं प्रदूषित सामग्री प्रवाहित न करने तथा जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेन्द्र तोमर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा, रुचिका बुंदेला, मनविंदर कौर, अजय जैन, अजय श्रीवास्तव लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, कृष्ण बिहारी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे  l कार्यक्रम के अंत में जिला गंगा समिति परियोजना अधिकारी केतन दुबे ने सभी का आभार प्रकट किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *