एलिगेंट अप्लायंसेज के चार दिवसीय फर्नीचर मेले का भव्य शुभारंभ, मैरिज पैकेज पर 37 हजार रुपये के उपहार मुफ्त

Share

गाजीपुर, 5 नवंबर। पूर्वांचल के प्रतिष्ठित फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्वर्टर, बैटरी एवं सोलर प्रतिष्ठान एलिगेंट अप्लायंसेज, कचहरी रोड गाजीपुर में गुरुवार को चार दिवसीय भव्य फर्नीचर मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन ज्ञानमूर्ति संत यूश महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति रही।इस मौके पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर इंजीनियर संजीव गुप्ता ने बताया कि एलिगेंट अप्लायंसेज पिछले 30 वर्षों से ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से सागौन की लकड़ी के फर्नीचर का निर्माण एवं बिक्री करता आ रहा है। गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर ग्राहक सेवा के बल पर प्रतिष्ठान ने पूर्वांचल में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि चार दिवसीय मेले में फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की आकर्षक एवं विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। इसमें गोदरेज, स्लीपवेल, निलकमल, डैक, नेशनल, त्रिवेणी, एलजी, वोल्टास, हैवेल्स और मैंगो सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पादों के साथ सागौन की लकड़ी से बने आकर्षक एवं मजबूत फर्नीचर भी प्रदर्शित किए गए हैं।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette ग्राहकों को अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के उत्पाद चुनने का अवसर मिल रहा है।मेले का मुख्य आकर्षण एलिगेंट अप्लायंसेज की विशेष योजना ‘विवाह आपका, इंतजाम हमारा’ है। इस योजना के तहत मैरिज पैकेज की खरीद अथवा बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 37 हजार रुपये मूल्य तक का टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन मुफ्त उपहार के रूप में दिया जा रहा है। इस विशेष योजना के माध्यम से प्रतिष्ठान ने शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे परिवारों को एक ही स्थान पर फर्नीचर और घरेलू जरूरतों के सामान की खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार पाने का अवसर उपलब्ध कराया है।इंजीनियर संजीव गुप्ता ने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य केवल सामान की बिक्री करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, उचित मार्गदर्शन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। चार दिवसीय मेले के माध्यम से ग्राहकों को प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पादों और विशेष ऑफरों का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।उद्घाटन समारोह के दौरान नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं प्रतिष्ठान से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *