नगीना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन में आ रही रुकावट को हटाने की मांग की हैl यदि शीघ्र किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता तो किसान अपना धान एसडीएम कोर्ट में लाकर खड़ा कर देंगे lभारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों का धान कट चुका है तथा किसान बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है l लेखपालों द्वारा किसानों के खसरो में धान की फसल दर्जनिक नहीं की गई हैl जिसके कारण धान बिक्री पंजीकरण में दिक्कत आ रही है और पंजीकरण नहीं हो पा रहा है लेखपालों ने बिना खेतों पर जाए खसरे में अन्य फसले दर्ज कर दी हैंl जिससे किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं l दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि तुरंत खसरो को सही कर कर पंजीकरण की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए ।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
समस्त किसान अपना धान धर्म कांटे पर तुलवाकर एसडीएम कोर्ट में एसडीएम परिसर में डाल डाल देंगे यदि दीपावली से पहले व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसान अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएगा l जिसकी समस्त जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगीl दिए गए ज्ञापन तहसील अध्यक्ष नमेंद्र चौधरी ,कोतवाली ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, मुकुल त्यागी, राजीव चौधरी, सर्वेंद्र चौहान, पूरन सिंह, भजन सिंह, सैंपल सिंह, धर्मपाल सिंह, डॉक्टर देवेंद्र सिंह ,राजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रधान जगदीश , ,महासचिव धर्मपाल चौधरी ,ब्लाक अध्यक्ष बढ़ापुर ह बिजेंद्र सिंह ,नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह सहित ,संजीव कुमार , मुकुल त्यागी ,नागेंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह ,पूरन सिंह ,पदम सिंह , मंगू सिंह आदि ज्ञापन पर यूनियन कार्यकर्ता के हस्ताक्षर थे।