दीपावली को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट

Share
रसूलाबाद (कानपुर देहात)।* दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार और कोतवाल शिवनारायण सिंह ने रसूलाबाद कस्बे में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों का धरातलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी साथ मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों के लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और आग से बचाव के इंतजामों की बारीकी से जांच की। उन्होंने दुकानों में बालू, पानी, फायर एक्सटिंग्विशर रखने और ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
CO आलोक कुमार ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि बिना लाइसेंस के आतिशबाजी की बिक्री बिल्कुल न की जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे रखने और बेचने पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कोतवाल शिवनारायण सिंह ने कहा कि दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अग्निशमन टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।निरीक्षण से दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी और लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *