मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य और धूमधाम से विवाह समारोह का आयोजन किया गया

Share
 मुरादाबाद । मुख्यमंत्री कार्यक्रम में कुल 348 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समारोह की खास बात यह रही कि इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों ने विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की।नगर विधायक रितेश गुप्ता ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और सामूहिक विवाह समारोह में इसी भावना को देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बिना किसी भेदभाव के सकुशल संपन्न कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं का एजेंडा किसी भी तरह का भेदभाव करना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि समारोह में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों को समान रूप से विवाह योजना का लाभ मिला।इस दौरान विधायक ने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता, उसी तरह चुनाव के समय मतदान करने में भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू, मुस्लिम, ईसाई समेत सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *