मिलक, रामपुर। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन और उनकी कृतियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार माहेश्वरी, प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार, उप प्रबंधक हरिओम अग्रवाल और प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने मां शारदे और महर्षि वाल्मीकि के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण करके किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसके बाद, आचार्य आशीष कुमार और शुभम सक्सेना ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।मुख्य वक्ता चंद्रकेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान वाल्मीकि ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन और आदर्शों से समाज को प्रेरित किया है। उन्होंने रामायण के माध्यम से लोक कल्याण की भावना को स्थापित किया।विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार माहेश्वरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्रभु श्रीराम के समकालीन थे और उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से धर्म और नैतिकता का संदेश दिया।प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार ने भी महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी रचनाएं समाज को हमेशा सही दिशा दिखाती रहेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।