फार्मेसी विभाग के प्रथम पी.एच.डी. छात्र प्रशांत कुमार ने सफलतापूर्वक पूरी की पी.एच.डी. की परीक्षा

Share

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के फार्मेसी विभाग से पी.एच.डी. के प्रथम छात्र श्री प्रशांत कुमार ने अपनी पी.एच.डी. की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के दूरदर्शी नेतृत्व, शोध-अनुसंधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की उनकी अटूट संकल्पना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।श्री प्रशांत कुमार ने अपना शोध कार्य फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शशि भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध का विषय “ए कॉम्प्रिहेंसिव एप्रोच ऑफ एक्सपेरिमेंटल एंड कम्प्यूटेशनल वैलिडेशन ऑफ एंटीडायबीटिक पोटेंशियल इन हर्बल एक्सट्रैक्ट” था। इस शोध कार्य में कंप्यूटर मॉडलिंग एवं प्रयोगशाला के प्रयोगों का समन्वित रूप से उपयोग करते हुए यह पूर्णतः सिद्ध किया गया है कि चयनित हर्बल औषधियाँ मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने में कितनी प्रभावी हैं।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteयह शोध कार्य स्वास्थ्य विज्ञान एवं हर्बल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।प्रशांत कुमार ने अपने शोध कार्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में प्रकाशित एवं प्रस्तुत किया है, जिससे विश्वविद्यालय की शोध-गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।पी.एच.डी. परीक्षा सी.डी.आर.आई. लखनऊ के चीफ साइंटिस्ट एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीष कुमार चौरसिया तथा फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कमल किशोर, प्रोफेसर शोभना सिंह, प्रोफेसर शिव देव सिंह, प्रोफेसर विमल कुमार, प्रोफेसर योगराज सिंह, प्रोफेसर आशीष जैन एवं विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों तथा शोध छात्रों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करना है और प्रशांत कुमार की यह उपलब्धि इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शोधार्थियों को बेहतरीन शोध सुविधाएँ एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने शोध निर्देशक डॉ. शशि भूषण तिवारी एवं शोध छात्र प्रशांत कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर शुभचिंतकों, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने प्रशांत कुमार को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *