इंडो भारत सम्मान से सम्मानित होने से पूर्व डॉ पी एन पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत 

Share
संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जनपद के विधानसभा मेहदावल अंतर्गत ग्राम करमैनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ पी एन पाण्डेय का 23अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता ग्लोरी अवार्ड्स एवं पीस समिट में शामिल होने से पूर्व ही पत्रकर जगत व सामाजिक संगठनों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।डॉ पी एन पांडेय उत्तराखंड के हरिद्वार में  23 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता ग्लोरी अवार्ड्स एवं पीस समिट में सम्मानित होने से पूर्व गृह क्षेत्र से रवानगी से पूर्व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष महबूब पठान,सत्यमेव टाइम्स के उप सम्पादक शैलेश सिंह राजन के नेतृत्व में फूल माला से स्वागत कर डॉ पी एन पांडेय का सम्मान किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकार्यक्रम में कई देशो के प्रतिनिधियों, आधात्मिक व्यक्तित्वयों, समाजसेवीयो और मानवतावादी विचारकों के शामिल होंगे उन्ही में डॉ पी एन पांडेय भी अपने प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।डॉ पी न पांडे ने कहा कि सम्मान में जाने से पूर्व ही सम्मान मिलना बड़े ही सौभाग्य की बात है  इन सब का श्रेय धरा धाम इंटरनेशनल प्रमुख संत शिरोमणि अग्रज सौरभ पाण्डेय जी का आशीर्वाद है जो मुझे अनवरत सम्मान मिल रहा है।सम्मानित करने वालो में प्रमुख रूप से महबूब पठान, शैलेश सिंह राजन, धर्मेंद्र सिंह मुन्ना,करीम मेंहदावली, हरिओम पाण्डेय व धर्मेन्द्र समेत साथी पत्रकार गण व सामाजिक व राजनैतिक सगठन के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *