शारदीय नवरात्रि पर भदोही में मिशन शक्ति फेज 6.0 का आगाज

Share
भदोही। शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही जनपद में मिशन शक्ति अभियान के फेज 6.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्राओं की जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे एसपी अभिनव त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि नवरात्रि के साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के छठे चरण का इनॉगरेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों तथा यूपी पुलिस की हेल्पलाइन 1090, 112, 108, 102 आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसपी ने बताया कि आगामी 10 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। इस बार लगने वाला तहसील दिवस भी मिशन शक्ति केंद्रित होगा, जहां महिलाओं की समस्याओं के समाधान पर विशेष फोकस रहेगा। एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना और प्रत्येक महिला एवं बालिका को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भदोही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *