स्वच्छता की अलख जगाने गांव पहुंचे ईको क्लब के नन्हे प्रहरी, ग्रामीणों को किया जागरूक

Share

गाजीपुर। मिशन लाइफ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर, सदर गाजीपुर के ईको क्लब की ओर से सोमवार को “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।हरित शिक्षिका माधुरी यादव, सहयोगी संध्या श्रीवास्तव एवं प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। नन्हे प्रहरियों ने ग्रामीणों को घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वच्छ वातावरण के महत्व को बताते हुए लोगों से गंदगी न फैलाने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने जैविक कचरे के उचित निस्तारण तथा खाद गड्ढे के उपयोग और उसके लाभों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि जैविक कचरे का सही प्रबंधन कर उससे उपयोगी खाद तैयार की जा सकती है, जिससे स्वच्छता बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम की उपस्थिति रही। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के जरिए बच्चों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस संबंध में जानकारी गुणवत्ता समन्वयक शिवम कुमार श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *