महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में आज विश्वविद्यालय के रोहिलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन भवन के सभागार में “विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुलपति जी द्वारा छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करना था, ताकि छात्रों की आवश्यकताओं और उनके सुझावों के अनुरूप विश्वविद्यालय में सकारात्मक परिवर्तन किए जा सकें। यह कार्यक्रम “संवाद से संकल्प, संकल्प से समृद्ध भविष्य” की थीम पर आधारित रहा।उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों जैसे कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विद्युत अभियांत्रिकी, फार्मेसी विभाग इत्यादि के छात्र प्रतिनिधियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाने के लिए है, इसलिए हमें अपने सोच को वैज्ञानिक बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है, किंतु यह ध्यान रखना होगा कि यह नियंत्रण से बाहर न हो जाए और मानव कल्याणकारी हो।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ कुलपति जी ने कहा कि आज की शिक्षा इंटर-डिसीप्लिनरी हो गई है; माइक्रोबायोलॉजी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री जैसे अनेक विषय अन्य विषयों से मिलकर आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए हमें सीमाओं से परे जाकर अध्ययन करना होगा।उन्होंने छात्रों से आवाहन किया कि यदि कोई उन्हें विचलित करने का प्रयत्न करता है तो उन्हें विचलित नहीं होना चाहिए, ऐसे समय में धैर्य रखना अति आवश्यक होता है। छात्रों को चाहिए कि वे अपने माता-पिता को अपना परम मित्र मानकर अपनी सभी बातों को उनसे साझा करें, इससे उनका एवं माता-पिता का संबंध भी प्रगाढ़ होगा एवं भरोसा भी बढ़ेगा। कुलपति जी ने कहा कि “आपकी सफलता ही हमारा उद्देश्य है, किंतु यदि आप असफल होते हैं तो उसकी जिम्मेदारी भी हमारी ही है।” उन्होंने कहा कि छात्र ही विश्वविद्यालय का प्राइमरी स्टेकहोल्डर हैं। जिस प्रकार सभी नागरिकों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि होता है, उसी प्रकार विश्वविद्यालय के लिए छात्र सर्वोपरि होता है।छात्रों के सुझावों के अनुरूप कुलपति जी ने शीघ्र ही विश्वविद्यालय परिसर को वाई-फाई से लैस करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल भी अब छात्र हित में अपनी गतिविधियों को बढ़ाएगा। प्रयोगशालाओं एवं सॉफ्टवेयर्स को अपग्रेड किया जाएगा, साथ ही छात्रावासों में शौचालय तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष कार्य होगा।कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर एस.के. पांडे, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर विनय रिशिवाल, प्रोफेसर रविंद्र सिंह, प्रोफेसर एके सिंह, प्रोफेसर यतेन्द्र कुमार सहित विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर विनय रिशिवाल द्वारा किया गया।
मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली