मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता, पुनीता सिंह खुशबू ने खिलाड़ियों के सम्मान और रोजगार का उठाया मुद्दा

Share

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के नारंगपुर रानीपुर गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नेता जी के विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल और जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजक गिरधारी यादव रहे, जबकि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल जरगो ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर पुनीता सिंह खुशबू ने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा खिलाड़ियों, सैनिकों, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के हितों की आवाज उठाई।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ उनके योगदान और विचारों को याद करते हुए समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।पुनीता सिंह खुशबू ने खिलाड़ियों के सम्मान और रोजगार को महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रतिभा रखने वाले युवाओं को उचित अवसर, प्रोत्साहन और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर यह संकल्प लेने की जरूरत है कि युवाओं और खिलाड़ियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने वर्ष 2027 में पीडीए सरकार बनने और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के विकास और खिलाड़ियों के हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा सकेगा।यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल ने प्रतियोगिता के पुरस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को सात हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों की मौजूदगी रही। आयोजन के माध्यम से नेता जी को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवपर्सन यादव, हरेंद्र यादव लालू, रामा यादव, रामबदन सिंह यादव, अगन्द यादव, संतोष राजभर, मिंटू पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *