32 दिनों में 32 पुस्तकों के कवर विमोचन की उपलब्धि, संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पहल

Share
बेतिया। सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों को विश्व के जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के अंतर्गत लगातार 32वें दिन 32वीं पुस्तक का कवर विमोचन किया गया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित लाल बाजार के सोना-चांदी ज्वेलरी प्रतिष्ठान में साहित्यकार राजीव कुमार की पुस्तक ‘जगत धर्म चक्रवर्ती : संत सौरभ’ का कवर जारी किया गया।इस अवसर पर मालती देवी, श्रीकांत शर्मा, अशोक कुमार, ग्रीन इंडिया परिवार फाउडेशन के संस्थापक डॉ. नीरज गुप्ता और डॉ. राजीव कुमार उपस्थित रहे। पुस्तक संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, मानवीय मूल्यों और धरा धाम इंटरनेशनल की वैश्विक सद्भाव संबंधी अवधारणा पर केंद्रित है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस साहित्यिक अभियान से जुड़े लेखक और साहित्यप्रेमी चाहते हैं कि संत सौरभ के विचार विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और देशों तक पहुंचें। इसी उद्देश्य से उनके व्यक्तित्व और जीवन-दर्शन पर अधिकाधिक पुस्तकों के लेखन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पहल का लक्ष्य एक जीवित व्यक्तित्व पर सर्वाधिक पुस्तकों के लेखन का साहित्यिक कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में प्रयास करना है।पुस्तक में मानवता, धार्मिक समन्वय, सामाजिक समरसता, परस्पर सम्मान और विश्वबंधुत्व जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। लेखक राजीव कुमार बेतिया निवासी साहित्यकार, कवि, लेखक और व्यंग्यकार हैं। वे पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय हैं।पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *