जौनपुर। संकाय भवन में संचालित विज्ञान संकाय में शैक्षणिक, शोध एवं औद्योगिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह ने विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों की प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा की।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने कुलपति का स्वागत किया तथा विज्ञान संकाय एवं विभिन्न विभागों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने विभागों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों को शिक्षण एवं शोध के साथ-साथ उद्योगों से समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।कुलपति ने बोर्ड ऑफ स्टडीज में उद्योग जगत के विशेषज्ञों को शामिल करने तथा औद्योगिक संस्थानों के साथ एमओयू करने पर जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उन्होंने प्रत्येक विभाग को आगामी 10 वर्षों में विभाग की उत्तरोत्तर वृद्धि एवं विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्ष 2047 तक पूरे विश्वविद्यालय की प्रगति एवं विकास के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करने की बात कही।कुलपति ने विज्ञान संकाय के विभागों को शोध कार्यों को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक शोध परियोजनाएं एवं पेटेंट विकसित करने तथा विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं औगिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए औद्योगिक भ्रमण आयोजित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिए शिक्षण, शोध, नवाचार, उद्योग-अकादमिक सहयोग और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। प्रत्येक विभाग अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ठोस एवं परिणामपरक कार्ययोजना तैयार करे।बैठक में प्रो. रामनारायण, प्रोफेसर राजेश शर्मा, डॉ. मनीष गुप्ता, प्रोफेसर प्रमोद यादव, प्रोफेसर गिरधर मिश्र, डॉ. विवेक पाण्डेय, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. राधिका, डॉ. अमित गुप्त, डॉ. विपिन कुमार एवं डॉ. एस.पी. तिवारी सहित विज्ञान संकाय के शिक्षक उपस्थित रहे।