कांठ मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बांधी काली पट्टी, सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू 

Share
कांठ। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि सात अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जारी रहेगा। इसके बाद आठ से 10 अक्टूबर तक इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर जिला मुख्यालय समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।कर्मचारियों ने बताया कि इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सोमवार को प्रदर्शन में डॉ. जुल्फिकार अहमद, डॉ. अजय कुमार, टीबी एसटीएस निहाल खान, टीबी एसबी फालिया बेगम खान, बीपीएम चंद्रशेखर यादव, बीसीपीएम यासिर अली, पीएमडब्ल्यू अनिल सैनी, संविदा एएनएम रश्मि, रूपा, सना, ममता त्यागी, प्रीति, अर्चना, लैब टेक्नीशियन चितरंजन सिंह, रणवीर सिंह, पूनम, अनीता, वीएएम नरेंद्र कुमार, डीईओ वीरेंद्र नैगी, सचिन, अमित शर्मा समेत अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *