*पुलिस की गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट,कार्रवाई न होने से लगाया जाम*

Share
 रसूलाबाद कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिंडा कुआं निवासी अमर सिंह पुत्र स्व.जौहरी सिंह ने बताया कि गत 17 सितंबर को उनका पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपनी बाइक से सामान्य गति से रूरा मिंडा कुआं मार्ग से आ रहा था ।विजय मंडली मोड़ के पास उनका पुत्र पहुंचा ही था कि सामने से स्विफ्ट डिजायर कार चला रहे नार खास चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे उनके बेटे का पैर टूट गया। पुलिस द्वारा न तो मामला दर्ज किया गया न ही उपचार के लिए कोई बंदोबस्त किया गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस का रवैया उनके परिवार के प्रति अच्छा नहीं रहा। पीड़ित के पास  करीब 2 ढाई लाख रुपये थे जो उपचार में खर्च हो गए लेकिन अभी भी पैर ठीक नहीं हुआ पैर काटने तक की स्थिति आ गई है। ऐसे में पीड़ित के घर में एक भी रुपए न होने के बाद और पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखे जाने से आहत होकर परिजनों ने रोड जाम कर दिया। करीब 1 घंटे जाम लग रहा तो रसूलाबाद थाना पुलिस व मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन माने।  उन्होंने जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक को भी गणनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *