अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गाँधी एवं शास्त्री जयंती,

Share
धामपुर । अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं जय जवान , जय किसान के उद्बोषक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव ने दोनों महान विभूतियों के चित्र का अनावरण कर पुष्प माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का उद्घोष कर देश को आत्मनिर्भरता और सादगी का मंत्र दिया ।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ उन्होंने दोंनो महान विभूतियों के आदर्शों को अंगीकार करने का आवाह्न किया। इस अवसर पर खण्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक श्रमदान कर कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की ।सहायक अभियंता यांत्रिक, जूनियर इंजीनियर नवीन शर्मा, गजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, चन्द्रकुश चौहान, गौरव कुमार, कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार एवं सुधीर गोपाल, वरिष्ठ सहायक दिग्गज सिंह, शिवकुमार, विपिन कुमार,  अजय कुमार, पुनीत कुमार, पवन कुमार, अरविन्द कुमार,  अरविन्द सैनी, ललिता देवी, सुमन लता, प्रीति चौहान आदि ने दोंनो महान विभूतियों के चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *