भाजपा के युवा चेहरे अवनीश बेरिया की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

Share
रसूलाबाद कानपुर देहात। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के एक युवा चेहरे की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व प्रत्याशी राकेश बेरिया के पुत्र अवनीश बेरिया इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लगातार जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। स्व.राकेश बेरिया लंबे समय से रसूलाबाद क्षेत्र में भाजपा के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। ऐसे में उनके पुत्र की क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। इसी क्रम में उन्होंने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी के झंडे लगवाए। शक्ति केंद्र अंतर्गत सभी सम्मानित बूथ प्रमुखों के साथ बैठक कर उनका सम्मान किया और उन्हें पार्टी का झंडा सौंपते हुए प्रत्येक घर पर लगाने का अनुरोध किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा लगाने का अभियान नवरात्रि तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और बूथ स्तर पर सक्रियता के चलते राकेश बेरिया के पुत्र की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इस दौरान उन्होंने अंता में कार्यकर्ताओं के बीच बैठक की। इस मौके पर शशिकांत शुक्ला, बालमुकुनद पांडेय, प्रदीप तिवारी, शिववीर भदौरिया, दीपक पांडेय ,श्याम बाबू पांडेय,शिवसेवक त्रिवेदी, अशोक यादव, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, ओमनरायण शुक्ला, संजय पांडेय, हरि त्रिवेदी , अवधेश पांडेय ,सतीश शुक्ला, हरिओम शुक्ला,केशराम गौतम, मुनेश यादव,बालकिशन पांडेय, नीरज पांडेय,  रविशंकर त्रिवेदी, बृजमोहन यादव,राहुल सविता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *