गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही समूह सखियों ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।समूह सखियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र ₹2,000 प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो बढ़ती महंगाई और कार्यभार को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मानदेय को बढ़ाकर ₹15,000 प्रतिमाह किए जाने की मांग की है।इसके अलावा समूह सखियों ने सभी सखियों का बीमा कराने, पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा कार्य के दौरान घर से अतिरिक्त दूरी पर जाने पर अतिरिक्त भत्ता/आवागमन की सुविधा दिए जाने की भी मांग रखी है।इस संबंध में समूह सखियों ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र देकर उनकी समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उचित कदम उठाने का अनुरोध किया।मांग पत्र देने के दौरान नीलम, मधु, गोल्डी पांडे, संध्या चौहान, शीला, कंचन, पूनम, करिश्मा, रंभा, युगांत, शकुंतला, सुनीता, बिंदु, लक्ष्मी, अनीता, सीनू, शर्मिला, बिंदु, पूनम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।