प्राथमिक विद्यालय में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Share
उन्नाव। अचलगंज थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो गैस सिलेंडर, तीन एल्युमिनियम के भगौने, स्टील के चम्मच, करछुल, प्लेट, गिलास और भगौने का ढक्कन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को अल्का मिश्रा पत्नी आलोक अवस्थी की तहरीर पर प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर का ताला तोड़कर सामान चोरी किए जाने के संबंध में अचलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी हुए सामान में दो गैस सिलेंडर, तीन एल्युमिनियम के भगौने, दो स्टील के चम्मच, एक करछुल, 20 छोटी स्टील प्लेट, एक भगौने का ढक्कन और 10 स्टील के गिलास शामिल थे।जांच के दौरान अचलगंज पुलिस ने 1 अक्टूबर को अचलगंज-पुरवा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से सलमान उर्फ राजू निवासी पचोड्डा सरांय और मो. सुहैल उर्फ राजू निवासी तालिबसराय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *