डीएम ने हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Share
उन्नाव। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तीसरे चरण का बुधवार को शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उमाशंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों और मौजूद लोगों को अभियान के सफल संचालन की शपथ दिलाई।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा ने संचारी रोगों से बचाव को लेकर क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से संचारी रोगों के प्रति व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।बताया गया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette अभियान के दौरान साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सहयोगी विभागों के माध्यम से लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और बचाव संबंधी जानकारी घर-घर पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।अभियान के तहत संचारी रोगों के साथ दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेआर सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. एसके शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके गुप्ता, बायोलॉजिस्ट सौरभ सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी सहित फाइलेरिया और मलेरिया निरीक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *