नई दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी श्रमदान पहल “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” में सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक भाग लिया। कॉलेज ने इस अवसर पर कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, स्वच्छता की शपथ, जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता रैली जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।इस पहल में एनसीसी और एनएसएस समेत 200 से अधिक छात्र, समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज के कई छात्र चरखा कताई कार्यशाला में भाग लेने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के गांधी भवन भी गए।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने श्रमदान पहल का शुभारंभ किया और इसमें स्वयं भी भाग लिया। कॉलेज की स्वच्छता अभियान समिति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर मोनिका अहलावत ने स्वच्छता पहल का समन्वय किया।स्वच्छता पहल और श्रमदान में प्रो. अवतार सिंह, प्रो. तुष्टी भारद्वाज, प्रो. राजबीर वत्स, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. ललित कुमार, डॉ. राजबाला गौतम, डॉ. तारा शंकर, डॉ. अंजू, डॉ. नेहा, डॉ. नाजिया, डॉ. सविता और सुश्री खुशबू गौतम समेत सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।