मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने बाजारों में किया पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

Share
गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने आमजन से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग की। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई, जबकि शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *