गाजीपुर जमानियां। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने जमानियां में प्रदर्शन किया। पांडेय मोड़ से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और तहसील मुख्यालय पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इसके बाद सभा आयोजित कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार जमानियां को सौंपा गया।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शेष दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर उन्हें विश्वास में लिए बिना एसआईआर की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष गंभीर चुनौती उत्पन्न हुई है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/भाकपा-माले गाजीपुर के जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए भाजपा विरोधी मतदाताओं के मताधिकार को प्रभावित करने तथा कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों के नागरिक अधिकारों को प्रभावित करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से इसके विरोध में आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।माले नेताओं ने आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गाजीपुर में प्रस्तावित प्रदर्शन में लोगों से शामिल होने की अपील की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने, सूची से बाहर किए गए लोगों के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ने, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा कथित रूप से दोषपूर्ण मतदाता सूची के आधार पर हुए विधानसभा चुनावों को रद्द करने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।इस दौरान विजयी वनवासी, बुच्चीलाल, श्यामप्यारी, पांचरतन कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, राजेंद्र वनवासी और लालू बिंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।