गैर जमानती वारंट में दुद्धी पुलिस ने नौ वारंटियों को किया गिरफ्तार

Share

दुद्धी, सोनभद्र। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने मंगलवार को गैर जमानती वारंट के अनुपालन में नौ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार आरोपियों में अहमद खान पुत्र तौफिक निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा दुद्धी,read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteटुइची उर्फ डेजी पुत्री तौफिक निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा दुद्धी, रामनन्दन पुत्र रामेश्वर निवासी रन्नु, श्यामलाल उर्फ गोलू पुत्र रामधीन निवासी रजखड़, दिलीप शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर-06 कस्बा दुद्धी, संजय पुत्र रामदास निवासी रन्नु, मनोज पुत्र रामचरित्र निवासी रन्नु, नन्दु पुत्र राजाराम निवासी खजुरी और सुरेश पुत्र मटुकधारी निवासी बीड़र शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक श्यामजी यादव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *