सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ब्रेजा, तीन मोबाइल फोन और 1210 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये और वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को चोपन पुलिस प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम को हाथीनाला टोल प्लाजा की ओर से एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन के डाला-रॉबर्ट्सगंज की तरफ जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर संदिग्ध वाहन को करीब 4ः25 बजे रोक लिया गया। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार मिले। तलाशी के दौरान आगे और पिछली सीट के बीच खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 1.34 क्विंटल बताया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुन्द यादव और रोहित सिदार, दोनों निवासी लैलूंगा, जनपद रायगढ़ छत्तीसगढ़ तथा आशीष मौर्या निवासी महुगढ़, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाकर अम्बिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था और इसे सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति को देने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार गांजा खरीदने के लिए एक व्यक्ति द्वारा आरोपियों से संपर्क किया गया था तथा फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में धनराशि भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।