सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर यात्रा का रसूलाबाद में भव्य स्वागत

Share
 पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित वाराणसी से वडनगर यात्रा की टोली संख्या04 का मंगलवार रसूलाबाद में उत्साहपूर्ण ढंग स्वागत किया गया।यात्रा के दौरान टोली संख्या04 के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हरित विकास तथा जनभागीदारी के महत्व पर बल दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।इसके उपरांत यात्रा रसूलाबाद पहुंचीl जहां भाजपा विधायक रसूलाबाद  पूनम संखवार द्वारा यात्रा दल का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस अवसर पर विधायक पूनम संखवार ने यात्रा दल के सदस्यों से संवाद स्थापित कर यात्रा के उद्देश्यों अनुभवों तथा जनजागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सेवा सुशासन जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने में ऐसी यात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।वाराणसी से वडनगर यात्रा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क सांस्कृतिक जागरूकता पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। यात्रा के स्वागत कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अटल बाजपेई मनोज सिंह गोपी सर्वेश राजपूत नरेंद्र पांडेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष प्रताप सिंह गौरव सिंह अमित सिंह राजेश सिंह जितेंद्र दुबे सुगम पाल ओमशंकर सिंह खंड विकास अधिकारी तहसीलदार पंकज उपाध्याय कोतवाल शिव नारायण सिंह सब इंस्पेक्टर राम किशोर आरक्षी रामाधार शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *