श्रीरामकथा के पांचवें दिन खड़िया में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। खड़िया बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में समाजसेवी सन्नी शरण के सौजन्य से आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा श्रवण के लिए खड़िया बाजार समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और विभिन्न बाजारों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे।श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी से कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा और पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। कथा व्यास संत पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज (केंद्र श्रीधाम वृंदावन) ने संगीतमयी प्रवचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, धर्म और कर्तव्य के प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कथा व्यास के मधुर भजनों और ओजपूर्ण प्रवचन से श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ कई श्रद्धालु हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम का स्मरण करते रहे, वहीं भजन-कीर्तन के बीच पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्रवासियों में लगातार उत्साह बना हुआ है। मंगलवार को महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी संख्या कथा श्रवण के लिए पहुंची। कथा के दौरान मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटे रहे। आयोजन समिति के अनुसार सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा के पांच दिन पूरे होने के बाद अब दो दिन शेष हैं। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से शेष कथा दिवसों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन में संत मदन गोपाल दास, पुजारी कृष्ण गोपाल दास, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, मोहन गुप्ता, अविनाश सिंह गौर, संजीव जायसवाल, श्रवण पटेल, विवेक पटेल सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *