नगीना । मीना मार्केट में एक बुर्कानशीन महिला द्वारा खरीददारी करने के बहाने दस दिन के अंदर चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दे दिए जाने के बाद व्यापारियों में चिंता दिखाई दे रही है।महिला एक युवक के साथ बाइक से आती है और फ़िर बिना सामान खरीदे उक्त सामान की चोरी कर आराम से चली जाती है।मोहल्ला पंजाबियान में मीना मार्केट कपड़े,जूते चप्पल,सौंदर्य प्रसाधन,आर्टिफिशियल ज्वैलरी आदि की खरीददारी के लिए महिलाओं का पसंदीदा है।क बुर्कानशीन महिला ग्राहक बनकर एक युवक के साथ आती है और चोरी कर चली जाती है।पिछले दस दिनों में दो अलग -अलग दुकानों की सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हुई हैं।एक दुकान से दुल्हन का आर्टिफिशियल हार और दूसरी से सलवार-सूट चोरी होने की बात सामने आने पर दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर और सीसीटीवी फुटेज दी है।पुलिस महिला और उसके पुरुष साथी की पहचान करने में जुटी है।13 सितंबर को एक महिला अपने पुरुष साथी के साथ नौमान की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर पहुंची थी।दोनों ग्राहक बनकर दुकान में आए और सामान देखने लगे।इसी दौरान महिला ने दुकान में रखे आर्टिफिशियल ज्वेलरी को देखा।आरोप है कि मौका मिलते ही उसने दुल्हन के गले में पहनने वाला एक आर्टिफिशियल हार चोरी कर लिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउस समय दुकान मालिक को चोरी का पता नहीं चला।बाद में जब दुकान में रखे सामान का मिलान किया गया तो एक हार गायब मिला।दुकानदार नौमान ने स्टाफ से इस बारे में पूछताछ की। कर्मचारियों ने हार बेचने या किसी ग्राहक को देने से इनकार किया।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। फुटेज देखने के बाद दुकान मालिक को पूरा मामला समझ आया. रिकॉर्डिंग में महिला सामान देखते हुए नजर आ रही है और इसी दौरान उसके द्वारा हार ले जाने की गतिविधि भी कैमरे में कैद होने की बात कही गई है।नौमान ने बताया कि उक्त आर्टिफिशियल हार की कीमत 3000 हजार रूपए है।उसने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर देकर महिला की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि तीन चार दिन बाद वही महिला एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची। महिला ने दुकान में फैंसी सलवार सूट देखने शुरू किए। दुकान में मौजूद कर्मचारियों और दुकानदार का ध्यान सामान दिखाने में लगा हुआ था।इसी दौरान आरोप है कि महिला ने सलवार-सूट का कपड़ा चोरी कर लिया।देर शाम को जब दुकान में सामान का मिलान किया गया तो एक 3000 हजार रूपए की बिक्री वाला फैंसी सलवार सूट गायब मिला।इसके बाद दुकानदार ने भी सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में महिला की गतिविधियां रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।दोनों घटनाओं के बाद मीना मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी।दोनों घटनाओं में महिला के सामान देखने और फिर कथित तौर पर चोरी करने की गतिविधियों को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।