उन्नाव, 22 सितंबर। सेवायोजन विभाग की ओर से संगम शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, एबी नगर में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 167 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की विषय विशेषज्ञ अनुपम सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर विकल्पों की जानकारी दी।सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने कहा कि सही समय पर करियर का चुनाव कर उसे उचित दिशा देना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल संसाधन ही नहीं, बल्कि योग्यता और निरंतर मेहनत भी जरूरी है।कार्यक्रम में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, परीक्षा के विभिन्न चरणों और सफलता के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थियों को एनडीए, सीडीएस, पुलिस, रेलवे और बैंकिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया गया।विद्यार्थियों को बताया गया कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिले में संचालित नि:शुल्क कोचिंग योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र अभ्यर्थी पंजीयन कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्य पूर्णिमा शुक्ला और प्रबंधक निशांत शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। करियर काउंसलिंग और नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा भी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम में सेवायोजन कार्यालय से रमेश कुमार एवं श्रीकांत ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।