नहर किनारे लावारिस हालत में मिली तीन वर्षीय बच्ची, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Share
नगीना । तीन वर्षीय लावारिश हालत   में रोती हुई मिली बच्ची को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोबरा-32 पर तैनात हेड कांस्टेबल तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। पुलिसकर्मियों ने बच्ची के परिजनों की जानकारी जुटाते हुए अथक प्रयास किए और कुछ ही समय में उसके परिजनों का पता लगा लिया। पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है।मुनीम चौक के पास नहर पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब तीन वर्षीय बच्ची रोती हुई अकेली घूमती मिली।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/बच्ची को लावारिस हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही कोबरा-32 पर तैनात हेड कांस्टेबल सनी राज तोमर एवं अमित पवार तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। पुलिसकर्मियों ने बच्ची के परिजनों की जानकारी जुटाते हुए अथक प्रयास किए और कुछ ही समय में उसके परिजनों का पता लगा लिया।पुलिस ने बच्ची की पहचान मरियम पुत्री इकरामुद्दीन, निवासी मोहल्ला लुहारी सराय, नगीना के रूप में करते हुए उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के परिजनों ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया। पुलिस के इस कार्य की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *