*फिरोजाबाद*। थाना अरांव पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में अरांव पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शादीपुर निवासी विनय कुमार पुत्र संजीव कुमार उर्फ वेदप्रकाश को गांव शादीपुर से गिरफ्तार किया।आरोपी मु0अ0सं0 147/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP 83 BL 8154 भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।