गांवों में सामाजिक एकता का संदेश लेकर पहुंचे विधायक ओम कुमार

Share
नहटौर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ककराला और नवादा चौहान में आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में विधायक ओम कुमार शामिल हुए। उन्होंने सामाजिक एकता, समानता और आपसी भाईचारे को समाज की मजबूती के लिए जरूरी बताया। विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।विधायक ओम कुमार ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ उन्होंने ग्रामीणों से पात्रता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा समाज में आपसी सहयोग और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।नवादा चौहान पहुंचने पर विधायक ने संत शिरोमणि गुरु रविदास और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। गुरु रविदास कमेटी और आंबेडकर कमेटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बाबा साहब का छायाचित्र भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया।कार्यक्रम में रतिराम सिंह, बलराम सैनी, दिनेश सैनी, हेमराज प्रधान, मास्टर सोमदत्त, विक्रम सिंह, पंकज कुमार, निर्मल सिंह प्रधान, डालचंद डीलर, संतराम वाल्मीकि समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *