दीपों से जगमगाया ओबरा ताप विद्युत गृह

Share

ओबरा, सोनभद्र। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों तथा निगम मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में 17 सितंबर की शाम ओबरा ताप विद्युत गृह परिसर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्युत गृह के प्रमुख परिसरों और कार्यालयों को दीपों से रोशन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर आकर्षक एवं प्रकाशमय नजर आया।मुख्य महाप्रबंधक इं. दूधनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक भवन, वीआईपी गेस्ट हाउस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रमिक सुविधा केंद्र और टीटीआई समेत विभिन्न प्रमुख परिसरों में दीप प्रज्वलित किए गए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक एकता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा-भाव, सद्भाव, स्वच्छता, सकारात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान स्वच्छ एवं सकारात्मक कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। ओबरा ताप विद्युत गृह की ओर से बताया गया कि विद्युत उत्पादन के साथ-साथ स्वच्छता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक कार्य-संस्कृति के प्रति भी निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दीपों से सुसज्जित विद्युत गृह परिसर ने सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *