गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा बुधवार को प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान फरियादियों ने पुलिस से संबंधित विभिन्न मामलों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखते हुए उनके समाधान की मांग की।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद करते हुए शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाना है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।