ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई द्वारा जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, अपराध शाखा, शास्त्रागार, आरक्षी बैरक, कैंटीन, थाना एएचटी एवं मैस सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन के क्वाटर गार्द को चेक कर गार्द होशियार करने की कवायद करवाई गयी साथ ही क्वार्टर गार्द में आपातकालीन नम्बरों की सूची में सभी आपातकालीन नम्बरों, स्थानीय थाना प्रभारियों, फायर सर्विस विभाग आदि सभी के नम्बरों को सूची में अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन्स के भ्रमण के दौरान जनपदीय कण्ट्रोल रूम, रेडियो शाखा, यू0पी0-112 का निरीक्षण कर आपस में समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी घटना/दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर आकस्मिक स्थिति में कम से कम समय में अधिक से अधिक रिस्पांस देने के साथ ही सम्बन्धित थाना प्रभारी को भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये है। परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध वाहनों का रखरखाव, दक्षता आदि को चेक किया गया, वाहनों की तकनीकी कमियों को यथाशीघ्र दूर करने एवं सभी वाहनों को अपडेट रखने तथा QRT टीम में उच्च कोटि के वाहनों को प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteआपात स्थितियों से निपटने व डैमेज कन्ट्रोल हेतु यू0पी0-112, QRT, A.S. चेक, फील्ड यूनिट व फायर सर्विस की टीमों के साथ फिंगर प्रिन्ट व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही का अभ्यास कराया गया। शस्त्रागार का निरीक्षण कर आर्म्स एण्ड एम्युनेशन का रखरखाव, साफ-सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जी0पी0 स्टोर में उपलब्ध सामाग्री की समीक्षा कर उच्च गुणवत्ता के हैलमेट, डण्डा, बाडी प्रोटेक्टर, लाउड हेलर, टार्च आदि उपकरण सभी पुलिस थानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। पुलिस मैस का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को उच्च गुणवत्ता का भोजन देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। आरक्षी बैरिक के निरीक्षण के दौरान बैरिक की साफ-सफाई, बिजली, पानी सहित आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विभिन्न पत्रावलियों, गार्द रजिस्टरों का अवलोकन कर प्रतिसार निरीक्षक को यथाशीघ्र निस्तारित करने तथा पुलिस कर्मियों की डियूटी क्रमवार लगाने हेतु निर्देशित किया गया। केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन में उपलब्ध सामग्री, उसमें लगे CCTV कैमरे, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। कैन्टीन में उपलब्ध सामग्री के बारे में पूर्व में बनाये गये वाट्सएप ग्रुप में सूची प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। ताकि सब्सिडी कैन्टीन का लाभ अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों को प्राप्त हो सके। महोदय द्वारा एएचटी थाने ,अपराध शाखा व सीसीटीएनएस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।