बाढ़ का पानी घटा, लेकिन पशुओं के चारे का संकट बरकरार

Share

राजीव जायसवाल -एक हजार परिवारों तक पहुंची समाजवादी राहत -जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने नाव से गांवों में पहुंचकर बांटी राहत सामग्री बड़हलगंजः सरयू और राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से दियारा एवं कछार क्षेत्र में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर बढ़ रही है। नदी के जलस्तर में कमी आने के साथ ही बाढ़ का पानी भी कई स्थानों पर कम होने लगा है। लेकिन बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की परेशानियां अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। पानी घटने के बाद भी गांवों में कीचड़, जलभराव और आवागमन की समस्या बनी हुई है। सबसे बड़ी परेशानी अब पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था को लेकर खड़ी हो गई है। पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के साथ-साथ उनके पशुधन की देखभाल भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।
इसी बीच बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होने के बावजूद कार्यकर्ता नाव के माध्यम से राहत अभियान के तहत ज्ञानकोल, कोलखास, बगहा, मुसाडीह, अजयपुरा, गोरखपुरा, कोटियादीप साह गांवों तक पहुंचे और जरूरतमंद एक हजार परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
पानी कम होने से मिली थोड़ी राहत……….
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अब नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। कई स्थानों पर बाढ़ का पानी कम हो रहा है, जिससे ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है। पानी घटने के साथ ही लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सामान्य जनजीवन पटरी पर लौटेगा।हालांकि पानी कम होने के बावजूद बाढ़ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर रास्तों की स्थिति भी प्रभावित है। पानी घटने के बाद ग्रामीण अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित करने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *