बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 157 लोगों को वितरित की गई दवा

Share

राजीव जायसवाल बड़हलगंज में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा की टीम कोटिया निरंजन, गोरखपुरा और खैराटी जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची। टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा और जरूरी दवाएं बांटीं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर और शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बुखार, खांसी, उल्टी, दस्त और फंगल इंफेक्शन से पीड़ित 157 लोगों की जांच की गई। उन्हें डॉक्टर की सलाह दी गई और जरूरत के हिसाब से दवाएं भी दी गईं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबाढ़ के कारण लंबे समय तक पानी जमा रहने से ग्रामीणों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के संपर्क में आने और गंदगी के कारण त्वचा संबंधी संक्रमण, बुखार और पेट की बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ पानी पीने, भोजन ढककर रखने, आसपास सफाई रखने और पानी जमा होने वाली जगहों से बचने की सलाह दी।डॉक्टरों ने ग्रामीणों से अपील की कि बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी या त्वचा संबंधी समस्या होने पर खुद दवा न लें। इसके बजाय स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और इलाज की सुविधाएं लगातार दी जा रही हैं।इस दौरान डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर अरशद अंसारी, डॉक्टर अरविंद यादव, डॉ रजनीश चौरसिया, अमित सिंह और रेखा यादव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *