गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में मा. मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं जिला अनुश्रवण पुस्तिका में विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर ‘सी’ एवं ‘डी’ श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों एवं योजनाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी विभाग के विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष अथवा संबंधित दायित्वधारी अधिकारी द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता, कोताही या लापरवाही बरती जाती है, निर्धारित कार्य समयान्तर्गत पूर्ण नहीं किए जाते हैं, कार्यों में गुणवत्ता का अभाव पाया जाता है अथवा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित विभाग की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर ‘सी’ अथवा ‘डी’ श्रेणी आती है,।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाना, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा करें और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभाग की प्रगति में निरंतर सुधार लाते हुए उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त करने का प्रयास करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य, जिला सांख्यिकी अधिकारी (डीएसटीओ), जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), विद्युत विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।