गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद के तत्वावधान में संचालित दिव्यांग सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में एक जरूरतमंद दिव्यांग बालक को व्हीलचेयर प्रदान की गई। रेड क्रॉस गाजियाबाद के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने 8 वर्षीय दिव्यांग बालक कृष्ण को व्हीलचेयर प्रदान कर उसके परिवार को सहयोग एवं संबल प्रदान किया।
कृष्ण दोनों पैरों से दिव्यांग है और वर्तमान में अधिकांश समय घर पर ही रहता है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उसकी माता घरों में साफ-सफाई एवं घरेलू कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बालक की देखभाल के लिए उसकी बड़ी बहन को घर पर रुकना पड़ता है, जिसके कारण उसकी शिक्षा भी प्रभावित हो रही थी। व्हीलचेयर मिलने से अब बालक की दैनिक गतिविधियों में सुविधा होने के साथ-साथ परिवार को भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है।इस सेवा कार्यक्रम को भी रेड क्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता द्वारा प्रायोजित किया गया था जहां मनोबल बढ़ाने के लिए उपाध्यक्ष डॉ.सचिन वैश्य सीएमओ,राकेश गुप्ता, एम. सी. गौड़ के साथ इस बच्चे की कोच रजनी डोंडियाल भी उपस्थिति रही l